Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

IMD का अलर्ट: मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Date:

 

नेशनल : देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और गुजरात में झमाझम बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी भारत के राज्यों – बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मुंबई और पुणे में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक और जनसुविधाओं पर असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 21 और 22 जून को भी इन क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।

स्कूल-कॉलेज बंद, जनजीवन प्रभावित: झारखंड और कोलकाता में सावधानी बढ़ाई गई
झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। वहीं कोलकाता में भी लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...