Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

पंजाब के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं,

Date:

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी पंजाब में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, मानसून की गति अच्छी है, जिससे अनुमान है कि 25 से 30 जून के बीच पंजाब में मानसून दस्तक दे देगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

मानसून फिलहाल तय समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। अगर मानसून की गति ऐसी ही रही तो इस महीने के अंत तक पंजाब में मानसून पहुंच जाएगा।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिसने आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

यहां 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, धीरे-धीरे होशियारपुर, मोहाली, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के इलाकों में मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...