Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

Date:

चंडीगढ़—–नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी नतीजों में पंजाब के केशव मित्तल ने ऑल इंडिया रैंक 7 और पंजाब में टॉप किया है। इसके बाद ऑल इंडिया रैंक 28 नंबर पर रहे हिमांक बघेल ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 के रिजल्ट के अनुसार केशव ने ऑल इंडिया रैंक सातवां हासिल करते हुए 99.99 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। वहीं, हिमांक ने भी 99.99 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, मगर केशव से उनके नंबर कुछ पॉइंट्स कम हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-2025 का ये रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर आया है।
बरनाला के तपा मंडी के रहने वाले केशव मित्तल के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। केशव मित्तल के पिता डॉ. प्रबोध मित्तल ने जब परिणाम देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके बेटे केशव मित्तल ने पूरे देश में 7वां स्थान हासिल किया।

केशव मित्तल के पिता प्रबोध मित्तल का कहना है कि केशव पहले दिन से ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता था और इस रैंक ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। केशव मित्तल ने इस नीट परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 680 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related