Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

बेंगलुरु भगदड़- बेटे की कब्र से लिपट गया पिता:बोला- मुझे यहीं रहना है

Date:

बेंगलुरु में 4 जून को RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 21 साल के भूमिक लक्ष्मण की भी जान गई। भौमिक के पिता बीटी लक्ष्मण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटे की कब्र से लिपटकर रो रहे हैं।

यह वीडियो कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को X पर शेयर किया। वीडियो में बीटी लक्ष्मण अपने बेटे के शव के पास जोर-जोर से रोते हुए कह रहे हैं, ‘मैंने उसके लिए जो जमीन खरीदी, वहीं पर उसे दफना दिया। मुझे अब कहीं नहीं जाना। मैं भी यहीं रहना चाहता हूं।’ कर्नाटक के हसन जिले का रहने वाला भूमिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का स्टूडेंट था।भौमिक के पिता बीटी लक्ष्मण ने दो दिन पहले हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि आपकी लापरवाही से आज मेरा बेटा मारा गया।

जब वे अपने बेटे का शव लेने अस्पताल गए थे तब उन्होंने कहा था कि बेटा बिना बताए यहां आया था और अब उसकी लाश सड़क पर पड़ी है। आज ही मेरे बेटे का पोस्टमॉर्टम पूरा कर दें और उसका शव मुझे सौंप दें।कर्नाटक भाजपा ने भौमिक के पिता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हत्यारे CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार सर, विधानसभा की सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाने की आपकी जिद ने 11 परिवारों को हर दिन आंसुओं से हाथ धोने पर मजबूर कर दिया है। क्या आप इस पिता को उसका बेटा वापस दे सकते हैं, जो अपने बेटे की कब्र के सामने बैठकर रो रहा है?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related