Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, खतरनाक हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

Date:

गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर ने एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 पिस्तौल, 7 कारतूस, 295 ग्राम हेरोइन और 27500 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंध में एसपी (जांच) राजिंदर शर्मा ने बताया कि गुरदासपुर सदर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाका लगाया हुआ था और दो आरोपियों राकेश कुमार और मनोज कुमार निवासी बटाला को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमन कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मी निवासी बटाला को गिरफ्तार कर उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन, 27500 रुपए ड्रग मनी के साथ 1 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बटाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कई मामले पहले ही दर्ज हैं और वे जमानत पर बाहर हैं। जमानत पर छूटते ही आरोपी फिर से नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं। एस.पी. ने बताया कि पुराना शाला पुलिस ने अमृतसर निवासी हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। ये आरोपी अमृतसर में पेट्रोल पंप लूट समेत कुछ अन्य वारदातों में शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कुछ अन्य मामले सुलझने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...