Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी, कल बंद रहेगा अमृतसर,पुलिस प्रशासन अलर्ट

Date:

 

अमृतसर–ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से 6 जून शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई और शिक्षण संस्थानों ने भी इसे लेकर सावधानी के तौर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में 6 जून को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार 6 जून को होने वाली सभी वार्षिक और समेस्टर परीक्षाओं को प्रबंधकीय कारणों के चलते स्थगित किया गया है। ये सभी थ्यूरी परीक्षाएं अब 20 जून को शुक्रवार को पहले निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों में होंगी। इस संबंधित सारी जानकारी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

वहीं, पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस ने बीती शाम भी अमृतसर में गोल्डन टेंपल के आसपास के एरिया में फ्लैग मार्च निकाला। दल खालसा ने भी आज शाम को “घल्लूघारा मार्च” निकालने का ऐलान किया है, जो शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ श्री अकाल तख्त पर समाप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related