Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

अध्यापक की हैवानियत, छात्र के साथ क्रूरता की सारी हदें की पार

Date:

 

नाभा : नाभा के एक अध्यापक ने अपने ही छात्र के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने एक डीपीई के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह डीपीई अध्यापक सरकारी हाई स्कूल थूही के रूप में हुई। जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

परिजनों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था। मोदीए सरकारी हाई स्कूल थूही में पढ़ता है, स्कूल में बनी सरकारी अकादमी में ट्रेनिंग भी करता है। हरिंदर सिंह स्कूल में डीपीई अध्यापक है और 28 मई को लड़का बायोमेट्रिक्स के संबंध में शाम को स्कूल आया और अध्यापक ने वादी को अपने घर बुलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और लड़के ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। नाभा पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related