Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी 35 एथलीटों को ले जा रही बस, 22 की मौत

Date:

 

इंटरनेशनल — नाइजीरिया के कानो राज्य में एक बस के पुल से नीचे गिरने से कम से कम 22 एथलीटों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इन एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था।
कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई।
दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यूसुफ ने बताया कि कोच और खेल अधिकारियों के साथ बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में कानो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हर दो वर्ष में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं।

गवर्नर ने सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है। कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सहायता के रूप में एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) और खाद्य आपूर्ति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...