Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

लुधियाना में टंकी पर चढ़े टीचर:बोले- पंजाब सरकार भर्ती के नाम पर कर रही गुमराह

Date:

लुधियाना:लुधियाना में पिछले 2 दिनों से पीटीआई शिक्षक यूनियन के सदस्य पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने कई शिक्षक दो दिन पहले हिरासत में भी लिए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया था। आज (शुक्रवार को) फिर जवाहर नगर कैंप नजदीक एक पानी की टंकी पर पीटीआई शिक्षक चढ़े गए हैं और सरकार खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि टंकी पर बैठना हमारी मजबूरी है। सरकार अखबारों में भर्ती के नाम पर विज्ञापन दे देती है लेकिन बाद में भर्ती का पोर्टल नहीं खोला जा रहा है। सरकार की सोशल साइट पर भी भर्ती के नाम पर मैसेज भेजा जाता है कि भर्ती जल्द की जाएगी, लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार हमारी मांगों को लटका रही है, ताकि अगली सरकार तक हमारी मांग लंबित रहे।

शिक्षक अमनदीप कंबोज ने कहा कि 28 तारिख को भी हमारे साथी टंकी पर चढ़े थे। पोर्टल आन करके हमारे फॉर्म नहीं भरवाए जा रहे। कल उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से बैठक करवाई गई थी। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। पहले भी कई बार सप्ताह का समय लिया गया लेकिन बाद में किसी ने शिक्षकों का हाल तक नहीं पूछा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related