Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, सरकार ने माफिया को दी कड़ी चेतावनी

Date:

 

पंजाब: पंजाब सरकार ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि अवैध शराब पर जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को संदेश दिया है कि अगर कोई भी अवैध शराब बनाएगा या उसे बेचेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान खुलासा करते हुए कहा कि बठिंडा में शराब की बड़ी रेड की गई है। 2 ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त की गई है। इसके अलावा ई.एन.ए., शराब, सैनिटाइजर और अन्य उत्पादों की भी तस्करी की जा रही थी जो लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि गुजरात नंबर ये दोनों ट्रक दूसरे राज्य में तस्करी कर रहे थे जिन्हें एक्साइज विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है। प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है कि पंजाब में इस तरह का अवैध शराब का खेल अब नहीं चलेगा।

बता दें कि पंजाब सरकार ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध शराब बनाने की एक बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दूसरे राज्यों में अवैध शराब बेचने वाले मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है, जो लंबे समय से एक्टिव था। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 4 लोग बठिंडा, 2 उत्तर प्रदेश और 2 नेपाल के हैं। फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...