Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

बेंच पर बैठने को लेकर छात्रों में था विवाद:माता-पिता शिकायत लेकर आए थे

Date:

हिसार में सातरोड खुर्द के रेलवे स्टेशन के सामने वीरवार को हांसी के रहने वाले 14 साल के किशोर ने मस्तनाथ कॉलोनी निवासी 14 साल के दीक्षित की अपने दादा की लाईसेंस डोगा बंदूक से गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। आज किशोर का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी छात्र व उसके माता-पिता पर 103(1), 3(5), 61(2) व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब हत्या की वजह सामने आई है कि एक साल पहले स्कूल में डेस्क पर बैठने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसी वक्त एक ने दूसरे को सबक सिखाने की ठानी।

किशोर का इरादा उस समय और पक्का हो गया जब दोस्त दीक्षित के माता-पिता उसके घर शिकायत लेकर आए। मन ही मन उसने बदला लेने की ठानी। गुरुवार सुबह 5 बजे हांसी का रहने वाला 14 साल का किशोर सेना से सेवानिवृत्त अपने दादा की लाइसेंसी डोगा बंदूक लेकर बाइक पर सवार होकर गांव सातरोड खुर्द पहुंचा।

हांसी से चलने से पहले उसने मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाले क्लासमेट दीक्षित के घर पर कई बार फोन किया। कई बार फोन आने के बाद उसकी की मां ने कॉल की तो पता चला कि कॉल करने वाला दीक्षित का क्लासमेट बोल रहा है। उसके बाद दीक्षित के परिजनों ने उस से मिलने के लिए मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...