Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

देश में कोरोना के 1828 एक्टिव केस, 15 मौतें:

Date:

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज एक्टिव केसों की संख्या 1828 पहुंच गई। वहीं, मौतों की संख्या 15 हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं। राज्य सरकार कोरोना वायरस के लिए ILI (इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस) और SARI (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) सर्वे कर रही है।

गुजरात में गुरुवार को 6 नए मामले सामने आए। इनमें शामिल 8 महीने की बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, केरल में एक्टिव मामले 727 हो गई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन JN वैरिएंट LF7 के मामले आ रहे हैं। है।

उधर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि 2022 के बाद नए वैरिएंट की वजह से कोविड पेशेंट कई बार बढ़े हैं, लेकिन कोई गंभीर स्थिति नहीं देखी गई। मेरा अंदाजा है कि इस बार भी बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...