Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

थरूर ने कोलंबिया सरकार से कहा- आपने पाकिस्तान में हुई मौतों पर दुख जताया, ये निराशाजनक

Date:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। साथ ही खानेतर में BSF कैंप में जवानों से भी मुलाकात करेंगे। शाह दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है।

गृह मंत्री गुरुवार शाम जम्मू पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका से स्वागत किया। शाह ने कल देर रात राजभवन में हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की। डेढ़ घंटे की इस बैठक में उपराज्यपाल के अलावा सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।

दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। थरूर ने शुक्रवार को कोलंबिया के बोगोटा में कहा कि कोलंबियाई सरकार ने भारत के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हुई जानमाल की नुकसान पर दुख जताया। भारत इससे निराश है।

थरूर ने कहा- भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। हमला करने वालों और बचाव करने वालों के बीच फर्क होता है। आतंकवादियों को भेजने वालों और उनका विरोध करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती। जैसे कोलंबिया ने कई आतंकवादी हमलों को झेला है, वैसे ही हमने भारत में भी लगभग चार दशकों तक हमलों को झेला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related