Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

अमृतसर में कैबिनेट मंत्री ने BSF जवानों को परोसा खाना

Date:

अमृतसर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को अजनाला बॉर्डर पर बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों का धन्यवाद किया। उन्होंने जवानों द्वारा हाल ही में देश पर आए संकट के दौरान सीमा की कड़ी निगरानी के लिए आभार व्यक्त किया।

सीमा चौकी शाहपुर पर जवानों को मिठाई और फलों की टोकरी भेंट करते हुए मंत्री ने पंजाब की ओर से सुरक्षा बलों का शुक्रिया अदा किया। सेना की रिपोर्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने श्री दरबार साहिब को निशाना बनाने की कोशिश की। यह पाकिस्तानी सेना की घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय सेना की सराहना की जिन्होंने पाकिस्तान के इस प्रयास को विफल कर दिया।

सेना के जवानों का किया धन्यवाद

मंत्री ने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है। भविष्य में जब भी इन्हें जरूरत होगी, पंजाब सरकार और किसान इनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने सेना के जवानों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि मंत्री होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सेना का जवान होना और सीमा पर बंदूकों को पकड़ कर खड़े होना बड़ी बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...