Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

Bathinda एयरफोर्स स्टेशन के पास 2 धमाके, Red Alert जारी

Date:

पंजाब में आज सुबह शनिवार कई जगहों पर धमाके होने की सूचना मिल रही हैं। वहीं शनिवार सुबह बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन के पास जोरदार धमाका होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बठिंडा पंजाब में आज सुबह शनिवार कई जगहों पर धमाके होने की सूचना मिल रही हैं। वहीं शनिवार सुबह बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन के पास जोरदार धमाका होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही सेना ने तत्परता दिखाते हुए सभी गेट बंद कर दिए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रतिदर्शियों अनुसार 2 धमाके सुने गए उसके बाद सायरन की आवाज भी सुनी गई।

धमाके के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर (DC) की ओर से पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी कारण के घरों से बाहर न निकलें और आत्म-सुरक्षा के उपाय अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, लेकिन सुरक्षा के अन्य सभी उपाय सख्ती से लागू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...