Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

बरनाला में ब्लैकआउट के दौरान दुकान में चोरी:ताला तोड़कर घुसा चोर

Date:

बरनाला–पंजाब के बरनाला में देर रात ब्लैकआउट में बिजली गुल होने का फायदा उठाकर चोर ने एक दुकान को निशाना बनाया। सदर बाजार की छत्ता खूह स्थित दादू कन्फेक्शनरी शॉप का ताला तोड़कर चोर ने 20 हजार रुपए की नगदी चुरा ली।
दुकान के मालिक सुरेश कुमार को सुबह किसी ने फोन कर सूचित किया कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। जांच में पता चला कि दुकान में रखी नगदी गायब थी। दुकान में कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट जैसा छोटा-मोटा सामान भी रखा था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितना सामान चोरी हुआ।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन अंधेरे के कारण चोर की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...