Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द

Date:

चंडीगढ़–भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मेडिकल अधिकारियों को 24×7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
चंडीगढ़ के लिए जारी आदेश में लिखा गया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (AAMs) और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (UAAMs) में तैनात सभी मेडिकल अधिकारी और स्टाफ की सभी छुट्टियां तुरंत प्रभाव से रद्द की जाती हैं। उन्हें 24 घंटे कभी भी ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। अगर किसी भी समय और जगह ड्यूटी के लिए बुलाया जाए, तो तुरंत रिपोर्ट करें। फोन कॉल का तुरंत जवाब देना जरूरी है, नहीं तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, हिमाचल में IPL मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं, यहां स्टैंड्स से लेकर मीडिया बॉक्स तक कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...