Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को शपथ दिलाई

Date:

 

चंडीगढ़, 7 मई

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी को पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

नए पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारदर्शी तरीके से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पी.पी.एस.सी. को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

दिसंबर 1987 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैनी, होशियारपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में मोहाली के निवासी हैं। वे पिछले साल अक्टूबर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...