Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Date:

अमृतसर–पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अमृतसर में आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी भेज रहे थे।
इन आरोपियों से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें आर्मी की मूवमेंट और एयरफोर्स बेस की तस्वीरें मिली हैं। ये दोनों अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्‌टू उर्फ हैप्पी के जरिए ISI से जुड़े हुए थे। आरोपियों की पहचान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है।
पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अमृतसर रूरल पुलिस जल्द ही इस बारे में और जानकारी देगी।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक ये दोनों युवक नशे के आदी हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। इसी वजह से इनके ISI के जाल में फंसने का शक है। पुलिस को अभी तक इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच की जा रही है।
पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा। सशस्त्र बलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related