Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पहलगाम हमला- PAK डिफेंस मिनिस्टर की धमकी:कहा- भारत ने पानी रोका तो हम हमला करेंगे

Date:

; पाकिस्तानी फौजों ने 9वें दिन सीजफायर तोड़ा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को भारत पर हमला करने की धमकी दी है। जिओ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत सिंधु समझौते का उल्लंघन कर सिंधु नदी पर बांध जैसा कोई निर्माण करता है तो पाकिस्तान भारत पर हमला करेगा।

बांग्लादेश की ओर से विवादित बयान सामने आया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस के करीबी ने कहा- यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए।

इधर, भारतीय सेना के शनिवार को बताया कि 2-3 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में LoC के पार से फायरिंग की। पाकिस्तान की सेना ने लगातार 9वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले तरार ने पाकिस्तान पर भारतीय हमले का दावा किया था। इससे पहले शुक्रवार को भारत ने पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिया।

पहलगाम की ​​​बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों की गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। इसके बाद से भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति है। PM मोदी कह चुके हैं कि सेना को एक्शन लेने की खुली छूट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related