Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

लुधियाना में ‘आप’ विधायकों की पहल -शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शुरू किया सफाई अभियान

Date:

चंडीगढ़, 25 अप्रैल

सार्वजनिक स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए लुधियाना के ‘आप’ विधायकों ने आज पूरे शहर में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया। यह पहल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्वच्छ और हरित पंजाब योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सभी प्रमुख सड़कों, वार्डों और पार्कों को साफ-सुथरा करना है।

लुधियाना दक्षिण: विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने ढोलेवाल चौक से अभियान की शुरुआत की, जिसमें सड़क की सफाई और फॉगिंग अभियान पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगरपालिका कर्मचारियों और जनता के बीच समन्वय पर जोर दिया और स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प की बात कही।

लुधियाना उत्तर: विधायक मदन लाल बग्गा ने जालंधर बाईपास चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और स्थानीय निवासियों से कूड़ा संग्रहण में अनियमितताओं की सीधे सूचना देने और तुरंत शिकायत करने का आग्रह किया। अभियान में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण और पर्यावरण अनुकूल पहलों पर जोर दिया गया।

लुधियाना सेंट्रल: विधायक अशोक पाराशर पप्पी ने समराला चौक से अभियान की शुरुआत की और स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की।

आत्म नगर: विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर के साथ मिलकर डाबा रोड पर वेक्टर जनित बीमारियों (हैजा, मलेरिया, डेंगू आदि) से निपटने के लिए सीवर सफाई और फॉगिंग के प्रयासों की अगुवाई की।

लुधियाना पूर्व: विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने मेयर इंद्रजीत कौर के साथ ताजपुर रोड से अभियान की शुरुआत की और लुधियाना को स्वच्छता के मामले में देश का अव्वल शहर बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान में विधायक और मेयर ने स्थानीय निवासियों से फीडबैक लिया और व्यापक स्तर पर सड़कों की सफाई की।

यह अभियान प्रदूषण मुक्त लुधियाना शहर के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लुधियाना के लोगों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय निवासी मिलकर काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related