Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

जालंधर में अवैध कब्जों पर नगर निगम का एक्शन

Date:

पंजाब के जालंधर में 120 फुटी रोड पर स्थित तारा पैलेस पर आज नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर दी गई है। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने तारा पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया। बता दें कि उक्त पैलेस मालिक को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था, मगर उक्त पैलेस मालिक ने हमेशा नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ा और दोबारा से काम शुरू कर दिया।

इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब आज यानी शुक्रवार को बिल्डिंग ब्रांच द्वारा उक्त पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।

नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। एटीसी सुखदेव की टीम की ओर से इंस्पेक्टर अजय, राजू माही, मोहित और मोहिंदर गए थे। जिनके द्वारा ये कार्रवाई की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related