Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

मानसा में अमेरिका और भारत व्यापार समझौते का विरोध:किसानों ने किया प्रदर्शन

Date:

 

मानसा–मानसा जिले में किसानों ने अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कचहरी में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले हुए प्रदर्शन में किसान नेता राम सिंह, निरमल सिंह और महिंदर सिंह ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अमेरिकी वस्तुओं को टैक्स मुक्त करने की योजना बना रही है। इससे भारतीय किसानों को गंभीर नुकसान होगा। किसान नेताओं ने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों की उपज को बेहद कम दामों पर खरीदा जाएगा।

उन्होंने पहले हुए डंकल समझौते का भी जिक्र किया। किसान अभी भी इस समझौते को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी, कि अगर यह समझौता हुआ, तो देश भर के किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि इस समझौते के विरोध में पूरे देश में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related