Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

लुधियाना में शराब के नशे में व्यक्ति ने चलाई किरपान

Date:

पंजाब के लुधियाना में पुलिस चौकी जगतपुरी नजदीक एक शराब के ठेके के एक व्यक्ति ने 10वीं कक्षा के स्टूडेंट पर राड से हमला कर दिया। घायल युवक ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हमला करने वाले व्यक्ति की घर जब घायल युवक के परिजन और दोस्त मामले की जानकारी लेने गए तो उक्त हमलावर ने उन पर फिर से तलवारों से हमला कर दिया।

हमला में दो लोगों के तलवार लगी। घायल सिविल अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे। घटना की वीडियो भी सामने आई है।

जानकारी देते हुए आशीष गौतम ने कहा कि हमारा घर पुलिस चौकी जगत पुरी के नजदीक है। मुझे मेरे दोस्त संजय का फोन आया। उसने बताया कि मेरे भांजे पर शराब के ठेके नजदीक किसी ने राड से अटैक किया है। राड मारने वाले व्यक्ति के घर जाकर उससे सिर्फ राड मारने का कारण ही पूछा इतने में गुस्से में आए व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया।

अपने बचाव करते समय मेरे और स्टूडेंट छात्र मित्तू के उस व्यक्ति ने तलवार मार दी। इलाके में शोर-शराबा सुनकर उस व्यक्ति के साथी भी मौके पर आ गए। उन लोगों ने भी खूब शोर मचाया। किसी तरह वहां से हम लोग जान बचाकर पुलिस चौकी जगतपुरी पहुंची। पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related