Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पंजाब में तापमान सामान्य से 2.8°C ज्यादा:पटियाला सबसे गर्म

Date:

जाब में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल से पंजाब में लू को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, राज्य के सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 35.1 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बठिंडा में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में राज्य के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...