Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

अमृतसर में डीजीपी ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Date:

 

अमृतसर-पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर के छेह रटा इलाके की कुख्यात गलियों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। स्पेशल डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने टीम के साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया। गुरु की वडाली इलाके में चलाए अभियान में पुलिस ने घरों, छतों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली।
स्पेशल डीजीपी द्विवेदी ने बताया कि इस इलाके के ज्यादातर अपराधी जेल में बंद हैं। कुछ फरार अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सिर्फ छोटे अपराधियों तक सीमित नहीं है। बड़े तस्करों को भी निशाना बनाया जा रहा है। विदेशों में बैठे अपराधियों को पकड़ने में चुनौतियां हैं, लेकिन उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।
डीजीपी ने आम लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी जानकारी पुलिस के साथ साझा की जाए। यह सहयोग पंजाब को नशा मुक्त बनाने में मददगार साबित होगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह हर समय जनता के साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूर्व सांसद सुशील रिंकू और केडी भंडारी गिरफ्तार

  जालंधर-- : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।...

पहले चरण में 3 हज़ार से अधिक खेल मैदान होंगे तैयार : तरुनप्रीत सिंह सौंद

  - चंडीगढ़, 20 अगस्त – पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने “पंजाब इन फ्रेम्स” फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

  चंडीगढ़, 20 अगस्त – पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण...