Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पंजाब का बजट 11 बजे से

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज, बुधवार सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। अभी विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है। इससे पहले चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। बजट ‘बदलता पंजाब’ थीम पर होगा, जो 2.15 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। यह पिछली बार से करीब 5% ज्यादा है।

इस बार के बजट में सरकार मुख्य रूप से कृषि, उद्योग, पंजाब को नशा मुक्त बनाने और किसानों को फायदा पहुंचाने पर फोकस कर सकती है। इसके अलावा, सरकार युवाओं को 20 हजार नौकरी देने की तैयारी कर रही है।

हालांकि, महिलाओं को 1100 रुपए प्रति महीना देने की गारंटी इस बार भी पूरी होती नहीं दिख रही। सरकार इस वादे को अगले बजट में पूरा करने वादा जरूर कर सकती है। इसकी प्रमुख वजह आर्थिक तंगी है। 4 वादे निभाने के बाद सरकार के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का इंतजाम करना मुश्किल है, जिससे महिलाओं से किया वादा पूरा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related