Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

बरेली में भट्‌ठे की दीवार गिरी, 5 मजदूर दबे:हजारों ईंट के नीचे दबे, SDRF टीम पहुंची

Date:

 

बरेली–बरेली में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई। हादसे में 5 मजदूर दब गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर दौड़ते हुए पहुंचे और हाथ से ईंट हटाने में जुटे हैं। 4 मजदूरों को निकाला जा चुका है। गंभीर हालत में उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 5वें मजदूर की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हजारों ईंट मजदूरों के ऊपर गिरी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इधर, प्रशासन ने बरेली से SDRF की टीम को घटनास्थल पर भेजा। ईंट-भट्ठा मीरगंज इलाके में हाईवे पर बना है।

दोपहर करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में एक गाड़ी भी दब गई, जिसे क्रेन से बाहर निकाला गया। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया- ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी। 4 को निकाला जा चुका है। जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों का मीरगंज सीएचसी में भर्ती किया गया। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक मजदूर की मौत के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़का गया। हजारों की संख्या में मजदूर और उनके परिजन ईंट-भट्‌ठे से दौड़कर हाईवे पर पहुंच गए। इस दौरान जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस जाम लगा रहे लोगों को हटाती रही। इस दौरान गुजरने वाले वाहनों को भी पुलिस ने निकाला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...