Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

इंटरनेशनल ड्रग रैकेट पकड़ा:हथियार और हेरोइन बरामद

Date:

 

अमृतसर-पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग्स-टेरर नेटवर्क का खुलासा करते हुए 2.3 किलोग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी करणदीप यादव से पूछताछ के दौरान 1 किलोग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल, मैगजीन और 2 जिंदा राउंड बरामद किए गए। करणदीप यादव को बिहार से उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, करणदीप यादव ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान की सीमा के रमदास और डेरा बाबा नानक सेक्टरों के जरिए नशे की तस्करी कर रहा था। इसके अलावा, उसने विदेश (अमेरिका/कनाडा) में बैठे संचालकों से अपने संबंधों की जानकारी भी दी है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related