Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अब चंडीगढ़ की तरह मोहाली में होंगे ई चालान:सर्विलांस सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट शुरू

Date:

 

 

चंडीगढ़-चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली में भी लोगों के ई-चालान होंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान में खुद की फोटो भी घर पहुंचेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोहाली में 21 करोड़ रुपए की लागत से बने सिटी सर्विलांस सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (फेज-1) का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ये सभी

इसी तर्ज पर अब पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और लुधियाना में भी सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने रिश्तेदारों को भी बता दें कि अब मोहाली में कैमरों से चालान किए जा रहे हैं। वहीं, खुद भी ध्यान में रखे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कैमरे लगाने का उद्देश्य केवल चालान काटना या राजस्व बढ़ाना नहीं है, बल्कि आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस माैके अधिकारियों ने बताया कि कैमरे लगने के बाद एक हफ्ते में मोहाली में 34 लाख वाहनों की एंट्री हुई। इसमें 2.14 लाख लोगों ने नियम तोड़े हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा अब चालान भेजे जाएंगे।

सीएम ने कहा हमने सत्ता में आने से पहले कई गारंटियां दी थी। जिसे हम पूरा करने में लगे है। हम गैर-राजनीतिक परिवारों से आते हैं, इसलिए हम वही कहते हैं, जो वास्तव में कर सकते हैं। हर मुद्दे पर हम गहराई से चर्चा करते हैं और पूरी योजना बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related