Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

होशियारपुर के विपश्यना केंद्र में रहेंगे केजरीवाल

Date:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच गए हैं। बुधवार 5 मार्च को वे महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र पहुंच गए हैं और 15 मार्च तक वहीं रहकर ध्यान साधना में लीन रहेंगे। लेकिन उनके सुरक्षा काफिले का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

केजरीवाल के काफिले पर दिल्ली और पंजाब के भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के अलावा पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक प्रगट सिंह जैसे नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब गए हैं। उनके काफिले में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत की कारें, 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और 100 से ज्यादा कमांडो हैं।

अरविंद केजरीवाल पंजाब का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का उद्देश्य विपश्यना का नहीं बल्कि पंजाब का सीएम बनने का है। ना विपश्यना होगी और ना ही सीएम बनने का सपना पूरा होगा। लुधियाना के लोग न ही संदीप अरोड़ा को जीतने देंगे और न ही केजरीवाल का सीएम बनने का सपना पूरा होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related