मानसा–पंजाब के मानसा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता के काफिले को किसानों ने घेर लिया और उनकी कार के आगे धरना लगा दिया। यह घटना कस्बा भीखी के नजदीक हुई। किसान चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे।
पुलिस ने मानसा और संगरूर जिले की सीमा पर स्थित गांव ढेपई में किसानों को रोक लिया। इस पर किसानों ने वहीं धरना लगा दिया। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री की माता का काफिला वहां से गुजर रहा था, तब किसानों ने उनकी गाड़ी के सामने आकर विरोध प्रदर्शन किया।
किसान नेता महेंद्र सिंह और हरदेव सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले किसान नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों का साथ देने की बजाय केंद्र सरकार का समर्थन कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी रहेगा।