Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

इंतकाल दर्ज करने के लिए 4000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:


चंडीगढ़, 04 मार्च 2025 –

 पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी अमनदीप सिंह, राजस्व हल्का बोहा, तहसील बुढलाडा, जिला मानसा को 4,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी के खिलाफ यह मामला बोहा के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसकी बहन ने वर्ष 2023 में 21 मरले जमीन खरीदकर रजिस्ट्री करवा ली थी, लेकिन इंतकाल दर्ज होना बाकी था। जब वह इस जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए उक्त पटवारी से मिला तो उसने इंतकाल दर्ज करने के बदले 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल में कर ली थी।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...