Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

हरियाणा में 9 निगम समेत 40 निकायों में वोटिंग:गुरुग्राम, रोहतक-नूंह में EVM खराब

Date:

हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग चल रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल नगर निगम के प्रेम नगर स्थित बूथ पर मतदान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर 28 में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया।

देश की सबसे अमीर महिला विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार में मतदान किया। वह हिसार से निर्दलीय विधायक हैं लेकिन अब उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार को समर्थन दिया है। वहीं परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज अंबाला की शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ पर मतदान करने जाएंगे।

गुरुग्राम के सराय अलरवादी के बूथ में एक शराबी घुस गया। उसने पहले वोट डाला। इसके बाद वह हंगामा करने लगा कि मुझे दोबारा वोट डालना है। वह बार-बार EVM के पास जाने लगा। यह देख पुलिस ने उसे बाहर निकाला।

रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की EVM मशीन खराब हो गई थी। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। अब नई EVM मंगवाकर वोटिंग शुरू करा दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related