Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

केंद्र-किसानों की मीटिंग, किसान 23 फसलों पर MSP पर अड़े

Date:

 

चंडीगढ़–फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच शनिवार (22 फरवरी) को चंडीगढ़ में छठे दौर की बातचीत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग शुरू होते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के सामने किसानों ने MSP का मुद्दा उठाया।

मांगें सुनने के बाद केंद्र किसानों को 2 से 3 और फसलों पर MSP देने को तैयार हो गया। हालांकि, किसान 23 फसलों पर MSP की मांग पर अड़े हुए हैं।

किसानों से बातचीत के लिए शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल आए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और लाल चंद कटारूचक्क मौजूद हैं। किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल व किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related