Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

CM मान ने उठाया क्रॉस बॉर्डर तस्करी-नशे का मुद्दा

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। जहां नशा तस्करी और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और व्यापक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब की नशे के खिलाफ सख्त नीतियों और इस दिशा में राज्य द्वारा प्राप्त सफलता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब, जो एक सीमावर्ती राज्य है, नशा तस्करी और इसके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नशा तस्करी की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच सहयोग बेहद महत्वपूर्ण हैउन्होंने सभी राज्यों से भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। यह बैठक नशा तस्करी की चुनौती को समाप्त करने और देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...