Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए देशभर में अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल शुरू की: कुलदीप सिंह धालीवाल

Date:

 

चंडीगढ़, 3 जनवरी:पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए देशभर में अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” शुरू की है। इस सेवा के तहत राज्य सरकार प्रवासी पंजाबियों द्वारा प्राप्त विभिन्न शिकायतों का शीघ्र और उचित समाधान कर रही है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

यह जानकारी देते हुए पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री स कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि आज प्रवासी पंजाबियों की 100 से अधिक शिकायतों को सुना गया और संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में बसे पंजाबियों से संबंधित थीं, जिनमें संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे और विवाह से जुड़े मामले शामिल थे।

आज सुबह 11:00 बजे आयोजित दूसरी ऑनलाइन एनआरआई मिलनी के अवसर पर स धालीवाल ने कहा कि इस अनूठी सेवा के माध्यम से पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का लगातार निपटारा करेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को सुनने के लिए हर महीने के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मिलनी आयोजित की जाएगी।

स धालीवाल ने बताया कि सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासियों के मामलों को हल करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

इस मौके पर एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, एआईजी श्री अजिंदर सिंह और एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...