Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

डॉ. संगीता जैन बनीं मोहाली की नई सिविल सर्जन

Date:

 

चंडीगढ़–डॉ. संगीता जैन ने आज मोहाली जिले की नई सिविल सर्जन के रूप में कार्यभार संभाल लिया। सिविल सर्जन कार्यालय के पूरे स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. जैन ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

उन्होंने जोर दिया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे जनता को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। डॉ. जैन ने स्टाफ को निर्देश दिया कि वे अपने काम को और अधिक मेहनत-लगन के साथ करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि अस्पतालों और कार्यालयों में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related