Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

दुनिया में 2025 का ग्रैंड वेलकम:ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर 20 लाख लोग जुटे

Date:

दुनिया भर में साल 2025 का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। नए साल के जश्न का खुमार साउथ अमेरिकी देश ब्राजील तक पहुंच गया। यहां 2025 ने दस्तक दे दी है। जश्न मनाने के लिए राजधानी रियो डी जेनिरो के कोपाकबाना बीच पर करीब 20 लाख पहुंचे। यहां समंदर के बीचोबीच आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया गया।

पश्चिमी यूरोप के देश ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में नए साल का सेलिब्रेशन जारी है। ब्रिटेन के कई शहरों में बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वहीं जंग से जूझते रूस और यूक्रेन ने भी नए साल का भव्य स्वागत किया गया। UAE की फेमस बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शानदार लेजर शो और आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।

भारत में लोगों ने ठंड के बावजूद उत्साह से नए साल के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। भारत से पहले चीन, मलेशिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड जैसे देशों में नए साल का आगाज हुआ। जापान में परंपरा के मुताबिक नए साल पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटियां बजाई गईं। साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश में 179 लोगों की मौत के बाद नए साल का जश्न काफी सीमित कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में पारंपरिक आतिशबाजी देखने के लिए करीब 10 लाख लोग पहुंचे। वहीं, मेलबर्न में नए साल पर यारा नदी के किनारे जमकर आतिशबाजी हुई। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पहला प्रमुख शहर बना, जहां साल 2025 ने दस्तक दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related