Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

चंडीगढ़ एलांते मॉल में बच्ची पर गिरी हैंगिंग लाइट: सिर में लगी गंभीर चोट

Date:

 

चंडीगढ़—चंडीगढ़ के एलांते मॉल में क्रिसमस कार्निवल के दौरान डांस फ्लोर पर लगी हैंगिंग लाइट साढ़े चार साल की बच्ची पर गर गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सेक्टर-32 जीएमसीएच ले जाया गया।हादसा बुधवार को हुआ है। जिससे मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए। घायल की पहचान अवनी के नाम से हुई है। सेक्टर-50 निवासी नवनीत शर्मा ने बताया कि वह पत्नी ऊषा और बेटी अवनी को मॉल में चल रहे कार्निवल दिखाने ले गए थे।

बाहर पार्किंग एरिया में 200 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट लेकर प्लेइंग जोन में एंट्री की गई थी। डांस फ्लोर पर अवनी खेल रही थी, तभी ऊपर लगी रंग-बिरंगी हैंगिंग लाइट्स अचानक गिर गईं। इनमें से एक बॉल बच्ची के माथे पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गई और जोर-जोर से रोने लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सेक्टर-32 जीएमसीएच ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के सिर का सिटी स्कैन और अन्य टेस्ट करवाए। बच्ची के माथे पर सूजन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस बच्ची और उसके परिजनों को एलांते मॉल के पास बीट बॉक्स ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related