Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अबोहर नगर निगम कर्मचारियों का अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन:पुतला फूंका

Date:

 

अबोहर– अबोहर में डॉ.भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ नगर निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने शाह का पुतला भी फूंका। उन्होंने भीमराव अम्बेडकर चौक पर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने कहा कि अमित शाह ने लोकसभा में ये ओछी हरकत क्यों की। इसके पीछे भी भाजपा सरकार की गहरी साजिश है। लोकसभा में एक बिल पारित किया गया वन नेशन वन इलेक्शन। जो भारतीय संविधान और राइट टू वोट के अधिकार के खिलाफ है। यह बिल राज्य सभा और लोकसभा में पारित हो गया है। जिसका जनता विरोध ना कर सके। इसलिए गृह मंत्री ने सोची समझी साजिश के तहत बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर जानबूझ कर गैर मर्यादित टिप्पणी की।

इस टिप्पणी से समस्त एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग को गहरा आघात पहुंचा है। जिसके रोष स्वरूप सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर आज कर्मचारियों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related