Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

लुधियाना में बीए की छात्रा से रेप की कोशिश:कराटे कोच ने सिलेक्शन का दिया लालच

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना के एक कालेज में बीए की छात्रा को कराटे कोच ने सिलेक्शन कराने का लालच देकर उसे पहले कालेज में बुलाया फिर एक कमरे में ले जाकर रेप की कोशिश की। छात्रा ने किसी तरह करके अपना बचाव किया। पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस ने कराटे कोच चरनजीत कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है और एक सरकारी कालेज में पढ़ती है। उसने अपने सेमेस्टर-3 में कराटे सीखने की क्लास गत दिनों शुरू की थी। छात्रा ने बताया कि उसका कोच चरनजीत कश्यप अक्सर उस पर बुरी नजर रखता था। कई बार उससे गलत हरकतें करता था तो वह उसका विरोध करती थी।

छात्रा ने बताया कि उसे कोच चरनजीत कश्यप ने उसका सिलेक्शन करने के बहाने उसे कालेज में बुलाया। जहां वह अपनी सहेली के साथ पहुंची तो कोच ने उसकी सहेली को बाहर भेज दिया और उसे कालेज के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत करते हुए रेप की कोशिश की।

छात्रा ने बताया कि किसी तरह करके वह उसके चंगुल से आजाद हुई और परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि कोच द्वारा उसे शोर मचाने व पुलिस को घटना संबंधी बताने पर उसे सिलेक्शन से बाहर करने की भी धमकी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related