Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब कांग्रेस के नेता अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग को पुलिस ने हिरासत में लिया

Date:

 

चंडीगढ़-चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नेता आज (18 दिसंबर) को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए। उन्होंने राजभवन को घेरने की योजना बनाई थी। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन के बाहर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि सरकार उनके साथ धक्का कर रही है।

 

बिजनेसमैन गौतम अडानी और मणिपुर समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस की तरफ से यह प्रदर्शन रखा गया था। कांग्रेस भवन में सभी दिग्गज नेता जुटे। सभी बड़े नेताओं ने मंच से कांग्रेसी वर्करों को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुआई में कांग्रेसी नेता राजभवन की तरफ बढ़ने तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बाद में हिरासत में ले लिया। इसके बाद बसों में बैठाकर थानों में पहुंचाया गया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रधान इसरप्रीत ने इस दौरान किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल की सेहत का बुरा हाल है। सरकार को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related