Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

तरनतारन में लूटपाट कर दो लोगों का मर्डर:एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Date:

पंजाब में तरनतारन के गांव असल के नजदीक काम करके अपने घर लौट रहे दो मजदूर सड़क पर गंभीर घायल पाए गए, जिनमें से एक की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों के परिजनों और साथियों का दावा है कि रास्ते में दोनों मृत मजदूरों पर लुटेरों ने हमला किया और मजदूरी के रुपए भी लूट कर ले गए। मृतकों के पहचान गुलजार सिंह और गुरदयाल सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गुलजार सिंह और गुरदयाल सिंह दोनों लेंटर में सरिये का जाल बिछाने का काम करते थे। वे अपने पांच अन्य साथियों के साथ नजदीकी गांव सभ्रां में काम करने गए थे। काम खत्म करने के बाद देर रात गुरदयाल सिंह और गुलजार सिंह अपने साथियों से 10 मिनट पहले ही घर के लिए निकल गए। रास्ते में उनके साथियों को दोनों जख्मी हालत में सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी तथा दूसरे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related