Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

17 टन एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव शुरू:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डेढ़ KM एरिया सेंसिटिव

Date:

कोटपूतली15 मिनट पहले

जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे 48 पर कोटपूतली के पास सोमवार की रात 1 बजे एलपीजी गैस से भरा टैंकर सर्विस रोड पर पलट गया। गैस से भरा टैंकर कांडला पोर्ट (गुजरात) से रोहतक जा रहा था।

 

टैंकर के ड्राइवर राजवीर सिंह ने बताया- रविवार सुबह गुजरात के कांडला पोर्ट से 17 टन एलपीजी गैस से भरा टैंकर हरियाणा के रोहतक के लिए निकला था। इस दौरान कोटपूतली में रात 1 बजे महरोज कट (भाबरू थाना) के सामने पीछे से आ रही एक गाड़ी के कट मारने से टैंकर बेकाबू हो गया और सर्विस लाइन पर पलट गया।

 

टैंकर पलटने पर आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। सूचना पर भाबरू पुलिस टीम पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

स्थानीय लोगों ने बताया- रातभर टैंकर सर्विस रोड पर पड़ा रहा। हालांकि इस दौरान जानकारी नहीं थी कि टैंकर में एलपीजी गैस भरी हुई है। सुबह करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में दो क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करने की कोशिश शुरू की। इस दौरान टैंकर से गैस लीकेज होते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।

 

गैस लीक की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए। आसपास के करीब 500 मीटर एरिया तक सभी ढाबा संचालक और होटल मालिकों को अपनी बिल्डिंग खाली करने के निर्देश दिए गए, जिनमें से अधिकांश बिल्डिंग खाली भी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related