Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

 नीरज की ओलिंपिक जर्सी वर्ल्ड एथलेटिक्स हेरिटेज कलेक्शन में शामिल

Date:

 

स्पोर्ट्स –भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की पेरिस ओलिंपिक वाली जर्सी वर्ल्ड एथलेटिक्स हेरिटेज कलेक्शन में शामिल की गई है। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने अगस्त में खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।उन्होंने 89.45 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे।भारतीय इतिहास में नीरज चोपड़ा 2 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रेसलिंग में सुशील कुमार, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और शूटिंग में मनु भाकर भी दो ओलिंपिक मेडल जीत चुकी हैं।इनमें से नीरज चोपड़ा, सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में ये मेडल जीते। वहीं मनु भाकर ने इसी पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल बुडापेस्ट में में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।इससे पहले, 2022 यूजीन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...