Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

शंभू बॉर्डर से किसानों का तीसरी बार दिल्ली कूच आज:12 गांवों में इंटरनेट बंद

Date:

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान तीसरी बार दिल्ली कूच करेंगे। 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे रवाना होगा। उन्हें रोकने के लिए बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस तैनात है। इससे पहले 2 बार उन्हें बॉर्डर से खदेड़ा जा चुका है।

शंभू बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश से किसान पहुंच रहे हैं। आज यहां कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचेंगे।

उधर, दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश हरियाणा की गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा ने जारी किया है।

डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांव में इंटरनेट बंद रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related