Sunday, May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026

किसान नेता डल्लेवाल की सेहत बिगड़ी, किडनी फेल होने का खतरा

Date:

 

पटियाला-हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को 16 दिन बीत चुके हैं। आज उनका 17वां दिन है। ऐसे में उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है। उनकी सेहत पर नजर रखने वाले निजी डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि उनका वजन 12 किलो से अधिक कम हो चुका है।

उनकी कि़डनी कभी भी फेल हो सकती है और दिल का दौरा भी पड़ सकता है। इतना ही नहीं. डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा दिनों तक भूखा रहने के कारण उनके लीवर में भी दिक्कतें हो सकती हैं।

बुधवार को किसानों ने सरकारी डॉक्टरों की उस टीम को भी रोक दिया था जो डल्लेवाल का चेकअप करने आई थी। किसानों का कहना है कि डॉक्टरों को पहले डल्लेवाल की अभी तक की गई जांच की रिपोर्ट देनी होगी, उसके बाद ही सरकारी डॉक्टरों को डल्लेवाल की जांच करने देंगे।

डल्लेवाल की हालत बिगड़ने के साथ ही किसानों ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है। बुधवार रात को किसान नेताओं ने खनौरी बॉर्डर से एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार किसानों पर हमला कर डल्लेवाल को हिरासत में ले सकती है। इसलिए, डल्लेवाल की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related