Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को हिदायत

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर को लेकर इन दिनों चर्चा में है। वहीं, दिलजीत के 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों व दिलजीत को पटियाला पैग, 5 तारा ठेके और केस जैसे गाने को तोड़-मरोड़ कर भी न गाने की हिदायत दी है। साथ ही छोटे बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की हिदायत दी है। एसोसिएट प्रोफेसर पंडितधरेनवर द्वारा यह मामला उठाया गया था।

आयोग की एडवाइजरी में मुख्य रूप से तीन प्वाइंट हैं –

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार वयस्कों को 140 db से अधिक ध्वनि दबाव स्तर के संपर्क में नहीं आना चाहिए। बच्चों के लिए यह स्तर 120 db तक कम कर दिया गया है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाए।
  2. आयोग ने उन्हें पटियाला पैग, 5 तारा, केस आदि गाने गाने तोड़ मरोड़ कर भी गाने से बचने की हिदायत दी है। क्योंकि उनमें शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता। ये गाने संवेदनशील उम्र के बच्चों को प्रभावित करते हैं।
  3. आयोजकों को साफ कहा गया है कि 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न दी जाए, जो जेजे अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...