Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

हरियाणा में 2 लाख का इनामी बदमाश ढेर:बिहार के JDU विधायक से रंगदारी मांगी थी

Date:

हरियाणा के गुरुग्राम में आज एक बदमाश को ढेर कर दिया गया है। गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें 2 लाख का इनामी बदमाश मारा गया।

इस बदमाश पर बिहार के सीतामढ़ी में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा बदमाश पर बिहार में 30 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

बदमाश के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में बिहार पुलिस के एक जवान कॉन्स्टेबल रतन कुमार को भी गोली लगी है। जवान को सिविल अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार जारी है।

मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब बदमाश बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी के क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। पुलिस ने नाके पर उसे रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चला दी। जब पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की तो वह घायल हो गया।

बदमाश के साथ बाइक पर एक और साथी था, जो मौका देखकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल 26 वर्षीय गैंगस्टर को सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना आज सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नवनियुक्त DCP क्राइम राजेश फोगाट के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत,

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा...